Aseel Murga – असील मुर्गे की पहचान , जानकारी,पालन

Aseel Murga
असील मुर्गा भारत की प्रजाति है। लेकिन भारत में कुछ राज्यों में प्रतिबंधित होने के कारण इस मुर्गा का पाकिस्तान में ज्यादा पालन किया जा रहा है।यह एक लड़ाकू मुर्गा होता है।
 लोग इसका पालन मुर्गों को आपस में लड़ाने के लिए करते हैं। Aseel Murga असील मुर्गे की पहचान इसकी  गर्दन ऊंची होती है, लंबी टांगे होती हैं और शरीर दुबला सा होता है। पर वजन में यह मुर्गी या मुर्गा 3 से 5 किलो के बीच में होते हैं।

कीमत की बात की जाए तो यह मुर्गा भारत में 2000 से 5000 के बीच में खरीदा व बेचा जाता है। और
भारत की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जो मेला लगता है।
उसमें कई संस्कृति के और कुछ आदिवासी ग्रामीण लोग मिलकर इस मेले का आयोजन करते हैं जिसमें कई जिलों के व कई राज्यों के लोग भाग लेते हैं इस मेले में मुर्गे की लड़ाई एक विशेष स्थान रखता है।

लोग खासकर मुर्गे की लड़ाई देखने व अपने-अपने मुर्गों को इसमें भाग दिलवाने के लिए यहां आते हैं और पुरस्कार प्राप्त करते हैं।
Aseel Murga

 

Aseel Murga – असील मुर्गे की पहचान , जानकारी,पालन

असील मुर्गियां कैसे पालते हैं।

असील मुर्गी का पालन देसी मुर्गी की तरह यह किया जाता है अगर हम अलग-अलग नस्ल के बच्चे एक साथ रखकर पालन कर रहे हैं, तो हमें असील के बच्चों को व असील के मुर्गों को अलग रखना होगा, ताकि वह आपस में लड़ाई ना कर सके खानपान की बात की जाए तो यह मुर्गा देसी मुर्गी की भांति हरी घास तथा घर का दाना खाकर भी तैयार हो जाता है । मुर्गी की बात की जाए तो यह मुर्गी अंडे से बच्चे बनाने के लिए अच्छी गुणवत्ता की होती है,

लड़ाकू प्रवृत्ति की होने के कारण इस मुर्गी के बच्चो को कोई अन्य जानवरों से कम खतरा होता है ,
क्योंकि मुर्गी के साथ बच्चों को कोई नुक्सान नहीं होता है।
खतरा महसूस होने पर मुर्गी अपनी जान पर खेलकर अपने बच्चों का बचाव करती है।
देसी मुर्गी असील मुर्गी का पालन हमें फ्री रेंज में या खुला छोड़ कर पालना चाहिए,जिससे उनकी ग्रोथ अच्छी होती है। और अंडे की तादात भी अच्छी रहती है।

असील मुर्गे की ब्रीड कितने प्रकार की होती है।

  1. पैरट ब्रीड
  2. मद्रास असील
  3.  मैनवली
  4. अमरोहा
  5. कासनी
  6. चिटपरा, पीला
  7. मुस्का
  8. नूरी
  9. नाईफ फाइटर
  10. पीला

तमिलनाडु में पाई जाती है पैरट ब्रीड, और मद्रास असील, पंजाब में मैनवली,भारत और पाकिस्तान में अमरोहा कासनी ,चिटपरा, पीला, पीलाचिटपरा, मुस्का ,नूरी, और नाईफ फाइटर और अन्य प्रजातियों का भी पालन होता है।

READ MORE:- 
:- How To Take Government Bank Loan For Poultry Farming – मुर्गी फार्म के लिए सरकारी लोन कैसे ले ।

:- How To Make Incubator At Home – घर पर इन्क्यूबेटर बनाने का तरीका

:-Poultry Feed – पोल्ट्री फीड कैसे बनता है।

:-Desi Ande Khane Ke Fayde – देसी अंडे खाने के फायदे

:-Poultry Medicine -मुर्गियों में होने वाली बीमारियां और मुर्गियों की दवाई-देसी मुर्गी का ईलाज कैसे करे

:-Kadaknath Murga-लखपति बनना है तो कड़कनाथ मुर्गा पालो-कड़कनाथ फार्मिंग कैसे करे 2023

:-Desi Murga – देसी मुर्गा मुर्गी पालन और कीमत के बारे में

 

Conclusion:-

दोस्तों अब आप जान चुके है की Aseel Murga असील मुर्गे की पहचान, जानकारी, पालन को कैसे करें, कैसे उसकी देख-रेख कैसे करे ये पूरा नॉलेज मै अपने 5 साल के अनुभव से दे रहा हूँ एक बात मै बता दू की 5 महीने में आप चाहो तो लाखो रुपए आप कमा सकते हो 100 मुर्गे रख कर भी बस आप को लगातार (देख-रेख) मेहनत करना होगा ।अपने फार्म में, तो मै ये उम्मीद करता हूँ की मेरे द्वारा दी गई जानकारी आप को पसंद आई होगी।
आपका धन्यवाद 🙏

 

:-  FAQ 

Ques :- असील मुर्गे की कीमत क्या है?
 ANS: – भारत में असील मुर्गे की कीमत 2000  से लेकर 5000 रुपए होती है। और मुर्गी की कीमत 1000 रुपए होती है ।
 यह सभी राज्यों में अलग अलग कीमत में बिकता है ।
Ques :- असील की सबसे अच्छी नस्ल कौन सी है?
ANS: -असील की सबसे अच्छी नस्ल नूरी, और नाईफ फाइटर इसके अलावा कासनी,मुस्का नस्ल की मुर्गिओं को भी अच्छा माना गया है ।
Ques :- क्या असील चिकन मांस के लिए अच्छा है?
ANS: -असील चिकन का मांस खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और अधिक विटामिन होने के कारण स्वास्थ्यवर्धक भी होता है।
Ques :-असील मुर्गे की पहचान क्या होती है?
ANS: -असील मुर्गे की पहचान इस मुर्गे की गर्दन ऊंची होती है, लंबी टांगे होती हैं और शरीर दुबला सा होता है। पर वजन में यह मुर्गी या मुर्गा 3 से 5 किलो के बीच में होते हैं।
Ques :-सबसे महंगे मुर्गे कौन से हैं?
ANS: -भारत की बात की जाए तो कड़कनाथ मुर्गे के बाद महंगाई में असील मुर्गा सबसे अधिक है। जहां कड़कनाथ मुर्गे की कीमत 1000 रू वही असील मुर्गा 2000 से 5000 के बीच में बिकता है।
Ques :-मुर्गे को जल्दी बड़ा कैसे करें?
ANS: -मुर्गी या मुर्गे को जल्दी बड़ा करने के लिए हमें उसके खान-पान को में ध्यान देना चाहिए अतः उसे स्टार्टर फीड और मल्टीविटामिन देते रहना चाहिए जिससे मुर्गे को जल्दी बड़ा किया जा सकता है।
Ques :-असील मुर्गियां कब तक रहती हैं
ANS: -असील मुर्गी का जीवन अन्य मुर्गी मुर्गियों की अपेक्षा अधिक होता है यह मुर्गा 5 वर्ष तक जीवित रह सकती है ,या उससे अधिक भी उसका जीवन देखा गया है।
 
Ques :-असील मुर्गे को लड़ाकू कैसे बनाएं?
ANS: -मुर्गे को लड़ाकू बनाने के लिए हमें उसे सभी मुर्गो से अलग या अकेले रखना चाहिए , अलग होने के कारण उसके स्वभाव में परिवर्तन हो जाता है। और वह आक्रमक हो जाता है उसे खानपान में अधिक ताकत की चीजें और मल्टीविटामिन देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *